कैराना: कांधला के खंद्रावली निवासी आशु हत्याकांड में 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को मुठभेड़ में लगी गोली
कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंद्रावली के निकट एक मई की शाम आशु घायल अवस्था में पड़ा मिला था, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। आशु खंद्रावली गांव का रहने वाला था। प्रारंभ में यह मामला सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक को गोली मारे की पुष्टि हुई थी। इसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया था।