अररिया: संभावित बाढ़ को लेकर डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश
Araria, Araria | Jun 24, 2026 संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फारबिसगंज-रानीगंज सड़क मार्ग स्थित कजराधार एवं दुलारदेई नदी के स्केप क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।