चंदौली: स्वास्थ्य विभाग में तैनात महिला सीएचओ ने एचईओ पर छेड़खानी का आरोप लगाया, मामला सदर कोतवाली में दर्ज
सदर कोतवाली क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात महिला सीएचओ ने एचईओ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कई बार रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार किया, गलत तरीके से छुआ और विरोध पर जान से मारने व नौकरी खत्म कराने की धमकी दी। महिला ने पूर्व में भी शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस जांच में जुटी है।