रतनी फरीदपुर: वाहन जांच अभियान में ₹1 लाख 24 हजार का जुर्माना, यातायात पुलिस ने शहर के चौराहों पर चलाया अभियान
जहानाबाद यातायात थाने की पुलिस ने शनिवार को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 1 लाख 24 हजार रुपया जुर्माना राशि की वसूली की।यातायात थाना प्रभारी आलोक कुमार ने शनिवार रात्रि करीब 8 बजे बताया कि शहर के कई प्रमुख स्थानों पर फोर व्हीलर, ऑटो, बाइक सहित अन्य वाहनों के कागजात की जांच की गई।