पुष्पराजगढ़: हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
शनिवार 5:30 बजे कोतमा पुलिस ने हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।तलाशी में स्कूटी की डिक्की से 2.050 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ,गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल सोनी निवासी पुरानी बस्ती, कोतमा के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज