सिसई: प्रखंड कार्यालय में 14 अगस्त तक ही मिलेगा चौकीदार का एडमिट कार्ड, बीडीओ ने दी जानकारी
Sisai, Gumla | Aug 13, 2024 सिसई प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश यादव ने मंगलवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 तारीख को चौकीदारों की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड प्रखंड कार्यालय में 14 अगस्त तक ही मिलेगा।इसके बाद जिला के सामान्य शाखा में एडमिट कार्ड प्राप्त होगा।उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया कि 14 अगस्त तक सभी अभ्यर्थी प्रखंड कार्यालय आकर अपना एडमिट कार्ड अवश्य ले।