खैरथल: खैरथल जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन, अधिकारियों को दिए गए निर्देश
खैरथल जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 2:00 बजे जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बताया कि 25 मई से जिले में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान प्रारंभ किया जाएगा।