भोरे: भरपटीया गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर परिजनों से मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के भरपटिया गांव में मंदिर में पूजा करने जा रही एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में पीड़ित महिला की सास की उंगली कट गई। जबकि महिला का हाथ फैक्चर बताया जा रहा है। पीड़ित महिला शैलेश गुप्ता की पत्नी विंध्यवासिनी देवी ने आरोप लगाया है कि वह 3 अप्रैल को मंदिर में पूजा करने जा रही थी।