पामगढ़: बिलारी गांव के संजय साहू शासन की किसान हितैषी योजनाओं से बने आत्मनिर्भर
जांजगीर-चांपा कभी परंपरागत खेती पर निर्भर रहने वाले पामगढ़ तहसील के ग्राम बिलारी के किसान संजय कुमार साहू की जिंदगी आज पूरी तरह बदल चुकी है। सीमित संसाधनों और पारंपरिक धान खेती से जहां आय सीमित थी, वहीं आज आधुनिक खेती तकनीकों और शासन की योजनाओं के सहारे वे आत्मनिर्भर बन चुके हैं। उनकी सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि आसपास के किसानों के लिए भी प्रेरणा।