गुमला: पशु को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत आधा दर्जन घायल
Gumla, Gumla | Jun 4, 2026 लांजी-भारदा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक सवारी ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। एक ही परिवार के लोग ऑटो में सवार होकर सिसई मेहमानी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान लांजी के समीप सड़क पर अचानक एक आवारा पशु आ गया।