शुक्रवार को करीब नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने करेली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी से आत्मीय भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।