जनजाति गौरव दिवस के उपलक्ष में भगवान बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को लगभग 2:00 बजे विविध रंगों से महाविद्यालय को सजाया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता निबंध लेखन, प्रश्न मंच ,मेहंदी एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।एवं पारंपरिक खेलों का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।