डेरापुर: खल्ला गौशाला का खंड विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, सफाई और व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश दिए
डेरापुर ब्लॉक् की खल्ला गौशाला में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह यादव और एडीओ आईएसबी मनोज कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला की जमीनी हकीकत सामने आने पर अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में पाया गया कि गौशाला में साफ-सफाई, चारा और पानी की व्यवस्था बेहद लचर है। सबसे बड़ी लापरवाही यह रही कि निरीक्षण के समय केयरटेकर मौके