पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पटना से दिल्ली रवाना, बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन और सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में बिहार की लोकसभा सीटों को लेकर मंथन होगा। बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा गुरुवार को पटना से दिल्ली रवाना हो गए।