महोबा: जिला अस्पताल में शराबी का उत्पात, गंदगी फैलाई, मरीजों के बीच मचाया हंगामा, समाजसेविका ने की शिकायत, वीडियो वायरल
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 जिला अस्पताल में अराजकतत्वों और शराबियों का आतंक मरीजों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। शनिवार को एक शराबी अस्पताल परिसर में नशे की हालत में पड़ा मिला और उसने फर्श पर पेशाब कर गंदगी फैला दी। शोर-शराबे से मरीजों और तीमारदारों में आक्रोश फैल गया। समाजसेविका प्रियंका सक्सेना की शिकायत पर अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और शराबी को बाहर किया।