संग्रामगढ़ के काशीपुर मटन मंदिर गांव में गाटा संख्या 337 की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का मामला गरमाया है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान धन लेकर कब्जा करा रहे हैं। पूर्व में नोटिस के बावजूद पुनः निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।