विदिशा नगर: मोहर्रम के त्यौहार के दौरान 23 जून की रात इस्लामिक कैलेंडर की 7 तारीख को शहर में बैठी विभिन्न सवारियां इमामबाड़ा पहुंची।
पूरे शहर में मोहर्रम का पर्व पूरी अकीकत के साथ मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर की 7 तारीख यानी 23 जून को शहर में विभिन्न स्थानों पर बैठी सवारियां जुलूस की शक्ल में किलेअंदर स्थित इमामबाड़ा पहुंची। जहां सेहरा और नाल लेने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी सवारियां अपने मुकाम पर आई, मंगलवार-बुधवार की देररात 1 तक जुलूस निकाला।