शाहपुरा: थाना शहपुरा पुलिस पर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार, आत्मदाह की धमकी
शहपुरा थाना पुलिस पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भिटौनी निवासी नीरू यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया कि 19 मई को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और उनके पति के साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनके पति को डंडों से पीटा और थान