अनगड़ा: गेतलसूद मंडा मेला में शामिल हुए विधायक राजेश कच्छप
Angara, Ranchi | Apr 29, 2026 अनगड़ा प्रखंड के गेतलसूद में आयोजित शिव पूजा मंडा मेले में खिजरी विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। विधायक कच्छप ने कहा कि मंडा मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का प्रतीक है। श्रद्धालुओं के उत्साह और भक्ति को देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता ह