माकड़ोन: मुख्यमंत्री ने तराना में ₹265 करोड़ की राहत राशि और ₹31 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया
Makdon, Ujjain | Oct 19, 2025 आज रविवार दोपहर 2:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन जिले के तराना में आयोजित कार्यक्रम में अतिवृष्टि से फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को ₹265 करोड़ की राहत राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ₹31 करोड़ लागत के 30 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिप