खरौंधी: बंशीधर नगर: सड़क हादसे में मृत तीन युवकों के घर खरौंधी पहुंचे विधायक अनंत प्रताप देव
गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर फोरलेन सड़क पर शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत तीन युवकों के परिजनों से मिलने रविवार की दोपहर करीब 3 बजे विधायक अनन्त प्रताप देव खरौंधी थाना क्षेत्र के सरपलिया गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया गया कि शुक्रवार की रात बभनी गांव के समीप हुए