साहेबपुर कमाल: NH31 पर साहेबपुर कमाल में एक पिकअप वाहन का एक्सल टूटने पर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ा, नहीं हुई कोई जनहानि
साहेबपुर कमाल NH31 पर एक पिकअप वाहन का एक्सल टूट जाने के कारण सड़क किनारे बने डिवाइडर पर जा चढ़ा वाहन। इस संदर्भ में पिकअप वाहन के चालक ने बताया कि वह खगड़िया से मोकामा की ओर जा रहा था, इसी क्रम में साहेबपुर कमाल NH31 पर अचानक पिकअप वाहन का एक्सल टूट जाने के कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। पिकअप चालक सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं पहुंची।