बेगूसराय: तेजस्वी यादव पहुंचे बेगूसराय, सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार में अपराध बढ़ा
बेगूसराय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, महंगाई,स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।बेगूसराय के केशावे गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।