जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा उत्तरी टोला में बंदरों के हमले से लोग परेशान है।हाल ही में अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय महिला पर बंदर ने हमला किया जिससे वे घायल हो गए। गांव में बंदरों के आतंक से लोग दहशत में है। गुरुवार दिन के करीब 2:00 बजे बंदरों ने कई लोगों पर हमला कर दिया जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया ।