शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत ग्राम छोटी बामौर खुर्द के एक किसान ने आज शनिवार की दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसके मेहनत के हजारों रुपये हड़प लिए हैं और अब पैसे मांगने पर उसे गंभीर झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दे रहा है।