चैनपुर: अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग को भेजी गई रिपोर्ट
चैनपुर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बालू माफियाओं के खिलाफ रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुलाब गंज पुल के पास से अवैध रूप से बालू तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर को रंगे हाथ पकड़ा गया। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह आठ बजे थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल ने दोपहर में गुलाब गंज पुल के समीप