नरपतगंज: फुलकाहा पुलिस ने बॉर्डर के समीप 130 लीटर नेपाली शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 130 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन बाइक सहित दो युवक को गिरफ्तार कर थानां लाया।जहां आवश्यक पूछताछ के बाद प्रथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।