अस्थावां: अस्थावां थाना पुलिस ने बहू से मारपीट के मामले में सकरावां गांव से एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
अस्थावां थानां की पुलिस ने बहु के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति को सकरावां गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सकरावां गांव निवासी स्वर्गीय रामदीन यादव का पुत्र विद्यार्थी यादव है। अस्थावां थानां के पुलिस कर्मी ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया की बहू द्वारा मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था उसी मामले में विद्यार्थी यादव को गिरफ्तार किया गया है।