नवाबगंज: मोहदीपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो युवक, खेत में काम करते समय करंट लगने से दोनों की हुई मौत
सतरिख थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना मोहदीपुर गांव में बुधवार सुबह करीब 8 बजे हुई। मृतकों की पहचान मोहदीपुर गांव निवासी 26 वर्षीय शिवम पुत्र मिश्रीलाल और 30 वर्षीय अरविंद उर्फ बबलू पुत्र राजेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। वे खेत में लगी झटका मशीन के तार को ठीक कर रहे थे।