हंडिया: पति-पत्नी के विवाद में चली गोली, बीच-बचाव करने आई बहन गंभीर रूप से घायल
बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के हंडिया कस्बा स्थित महामाया कॉलोनी में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति राजा ने पत्नी नूरजहां के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची नूरजहां की बहन मुस्कान को आरोपी ने तमंचे की बट से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।