खंडवा: अब नहीं लगानी पड़ेगी जिला अस्पताल में लंबी लाइन! घर बैठे करें E-Registration, मिनटों में मिलेगा OPD पर्चा
खंडवा जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला चिकित्सालय खंडवा में अब ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा शुरू कर दी गई है। इस नई व्यवस्था के बाद मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही अपने मोबाइल से OPD के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले मरीज को अपनी आभा आईडी (ABHA ID) बनानी होगी। इसके बाद मोबाइल में