मेरठ: कंकरखेड़ा की शार्क कॉलोनी में टावर विरोध पर हंगामा, महिला ने चौकी प्रभारी को दिया धक्का, गिरने से बचे, काम रुकवाया
Meerut, Meerut | Apr 18, 2026 मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित शार्क कॉलोनी में शनिवार सुबह मोबाइल टावर के कथित अवैध निर्माण को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विरोध कर रहे कॉलोनीवासियों ने सरधना रोड जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान एक महिला द्वारा कस्बा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को धक्का दिए जाने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि वह गिरने से बाल-बाल बच गए।