हाथरस: गांव हाजीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई, बाइक सवार दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हाजीपुर के पास 07 जुलाई रविवार के दिन एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई। बिजली के पोल से टकराने के बाद बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक महिला एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक लड़की भी घायल हो गई।