विदिशा नगर: करीब 150साल पुराने बेतवा सड़क पुल को पाइप लाइन बिछाकर किया जा रहा क्षतिग्रस्त,लोगों ने जताई आपत्ति, काम रोकने की मांग...
विदिशा नगरपालिका द्वारा हलाली डैम से विदिशा तक पानी लाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।इसे फिल्टर प्लांट तक पहुंचाने के लिए बेतवानदी के ऊपर पुरानेपुल को क्षतिग्रस्त करते हुए पाइपबिछाने का काम दो दिन से जारी है।मंगलवार सुबह लोगों ने विदिशा की इस150साल पुरानी विरासत को बचाने के लिए आवाज उठाते हुए काम को रोकने और पाइप लाइन को अन्य स्थान से ले जाने की मांग की