पीलीभीत: बिलासपुर रोड पर चार माह से लापता व्यक्ति का नरकंकाल गन्ने के खेत में मिला
पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र में चार माह से लापता व्यक्ति का नरकंकाल बुधवार को बिलासपुर रोड स्थित गन्ने के खेत में बरामद हुआ। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी धनीराम पुत्र आत्माराम के रूप में हुई।जानकारी के अनुसार, धनीराम के परिजनों ने करीब चार माह पहले उसकी गुमशुदगी की सूचना अमरिया थाने में दी थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।