जगदलपुर: नगर निगम और कुटुंब ह्यूमनिटी वेलफेयर फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर गंगा मुंडा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार सुबह 9 बजे कुटुंब ह्यूमनिटी वेलफेयर फाउंडेशन और नगर निगम जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी जुटे और गंगा मुंडा तालाब में व्याप्त गंदगी की सफाई की गई ।