उरई: एट थाना क्षेत्र के एक घर में गिरी आकाशीय बिजली युवक हुआ घायल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती।
Orai, Jalaun | Jun 28, 2024 उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा एट में तेज बारिश के साथ कड़कड़ कर बिजली एक घर में गिरी वहीं घर के बाहर खड़ा युवक घायल हो गया, युवक ने बताया कि घर के छत पर बिजली गिरी जिससे छत का कुछ हिस्सा युवक के ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ और घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।