सहसवान तहसील क्षेत्र में घना कोहरा छाने से दृश्यता घटकर लगभग 10 मीटर के आसपास रह गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई। सुबह का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वही कोहरा छाने से ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे के कारण वाहन चालक को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।