घाटमपुर में वर्ष 2017 में युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी को सजा सुनाई गई है।शासकीय अधिवक्ता ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया अभियुक्त अनुप्रकाश उत्तम को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की धारा में 5 वर्ष कारावास और 10000 रुपए जुर्माना और बलात्कार करने की धारा में 10 वर्ष का कठोर कारावास और 20000 रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है।