मुज़फ्फरनगर: खालापार पुलिस का बड़ा एक्शन: युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी शमीम को 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए युवती से दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी शमीम को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनोचा नर्सिंग होम के पास से आरोपी को दबोचा। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।