डीग: डीग किले को सूर्योदय से सूर्यास्त तक खोलने की मांग, बार एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन डीग ने अध्यक्ष सुबोध कुमार पाराशर के नेतृत्व में ऐतिहासिक डीग किले के मुख्य द्वार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक तथा प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सायं 6 बजे तक आमजन के लिए खोलने की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष को ज्ञापन सौंपा।