मैनपुरी: कोतवाली के NMB मिष्ठान भंडार के पास साइकिल सवार व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
रविवार को करीब 10:00 बजे अग्रवाल मोहल्ला निवासी रामबरन पुत्र प्यारेलाल अपनी साइकिल से रोडवेज बस स्टैंड पर आटा चक्की की दुकान में काम करने के लिए आ रहे थे। तभी NMB मिष्ठान भंडार के पास कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार रामबरन गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार हो रहा है।