बंडा: जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन, विधायक ने ग्राम चौका भेड़ा में किया जल पूजन
Banda, Sagar | Jun 30, 2026 ग्राम पंचायत चौका भेड़ा में शासन द्वारा संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के समापन दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार शामिल हुए। समापन समारोह के दौरान विधायक एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान के साथ जल पूजन किया।