मुंगावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनाखेड़ी गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंग द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार सोनाखेड़ी निवासी मोतीलाल आदिवासी उम्र 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर दो बजे रंजिश के चलते हरदुआ निवासी निरन आदिवासी ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की है।