बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन से 11.520 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई
बख्तियारपुर RPF ने कार्रवाई करते हुए बख्तियारपुर स्टेशन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 180 ml के कुल 64 पीस में बंद 11.520 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद शराब को रविवार की सुबह करीब 11 बजे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। रेल पुलिस अग्रेत्तर कारवाई में जुटी है।