कैराना: कांधला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Kairana, Shamli | Jul 13, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामकिशन पुलिस टीम साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 250 रुपए की नकदी, एक डायरी व एक पेन बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।