ऊंचाहार: मलहू का पुरवा सहरी गाँव की महिला ने जेठ और देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार तहसील के जगतपुर थाना अंतर्गत मलहू का पुरवा सहरी गाँव की रोशनी पत्नी सुनील कुमार ने रविवार की पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, उनका पति शांतिप्रिय व सरल व्यक्ति है।इसी बात का फायदा लेकर आरोप है कि, जेठ व देवर द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा है।आरोप है कि जबरन उससे कपड़े धुलवाए जाते है और उससे घरेलू कार्य लिया जाता हैं।विरोध करने पर धमकी दी जा रही।