सफीपुर: थाना बाजार में पैदल जा रहे युवक को डंफर ने रौंदा, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Safipur, Unnao | Feb 24, 2024 माखी थाना क्षेत्र के राऊ गांव निवासी राजकुमार पुत्र नन्हे थाना बाजार आए हुए थे। जब वह सब्जी लेकर घर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार डंफर ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।