होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने राज्यसभा सांसद भाजपा प्रत्याशी महेश केवट से की मुलाकात
मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी महेश केवट ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सोमवार को करीब 12 बजे नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा भोपाल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी महेश केवट से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ. शर्मा ने महेश केवट के सफल नामांकन पर उन्हें बधाई दी।