मुज़फ्फरनगर: गरीबों के खातों पर साइबर ठगों की नजर, लोन का लालच देकर चला रहे थे बड़ा खेल, ₹3000 में बेच रहे थे 'बैंक खाता', 4 गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, पासबुक, मोबाइल और कार बरामद की है। आरोपी ग्रामीणों को तीन हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते अपने कब्जे में लेते थे और उन्हें देशभर के साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे